इन दिनों अपने भतीजे आकाश को राजनीती की बारीकियां सिखा रही हैं मायावती

0
मायावती
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

2014 के लोक सभा चुनाव और हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती अब पार्टी में युवा नेताओं की नई पौध तैयार करने में जुटी है.पिछले दिनों जिस तरह से पार्टी के कद्दावर नेताओं-स्वामी प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आरके चौधरी समेत अन्य ने पार्टी से किनारा किया उसके बाद पार्टी के लिए यह जरुरी भी है. यही वजह है कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद मायावती ने अपने भाई आनद कुमार को पार्टी का उपाध्यक्ष बना दिया तो वहीं अब अपने 23 वर्षीय भतीजे को राजनीति के गुर सिखा रही हैं.

इसे भी पढ़िए :  गोरखनाथ मंदिर और संस्थानों पर सीएम योगी की होती है हर पल नजर, ऐसे करते हैं निगरानी

पिछले दिनों 23 मई को मायावती जब हिंसाग्रस्त सहारनपुर पहुंची तो उनके साथ एक 23 साल का युवा भी मौजूद था. मंच पर खड़े इस शख्स को देखकर पार्टी कार्यकर्ता भी नहीं पहचान सके कि वह कौन है. लेकिन यह युवा और कोई नहीं बल्कि भाई आनंद कुमार का बेटा आकाश था. सहारनपुर दौरे पर आकाश न सिर्फ बड़े गौर से सभी बारीकियों को समझ रहे थे बल्कि लोगों से मुखातिब भी हो रहे थे.

इसे भी पढ़िए :  यूपी में जल्द हो सकता है कांग्रेस-सपा के गठबंधन का ऐलान

पार्टी के एक नेता के मुताबिक आकाश को मायावती ने पार्टी के मीटिंग में शामिल होने और पार्टी की नीतियों को समझने का आदेश भी दिया है. यही वजह है कि आकाश हाल ही में संपन्न एक मीटिंग में भी मौजूद रहे. जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से बात की और उनसे पार्टी की विचारधारा और रणनीति के बारे में पूछा.उस मीटिंग में मायावती ने पार्टी नेताओं से यह भी कहा था कि यह पार्टी के काम में उनकी मदद करेगा. इसका मतलब आने वाले समय में आकाश को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिले तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए.

इसे भी पढ़िए :  राजनीति में कूदे राजपाल यादव: अपनी अलग पार्टी बनाई, यूपी में 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

अगले पेज पर जानिए- क्या है आकाश की खासियत

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse