पैलेट नहीं अब कॉर्नर शॉट गन के सहारे पत्थरबाजों से लड़ेगी सेना

0
कश्मीर घाटी में पत्थरबाजों
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पैलेट गन के बाद कश्मीर के पत्थरबाजों का एक और इलाज ढूंढ लिया गया है. जल्द ही पत्थरबाजों पर इसका प्रयोग किया जा सकता है. और ये इलाज है कॉर्नर शॉट गन. पहले इजराइल और अब इजराइल के सहयोग से ही देश में कॉर्नर शॉट गन बनाई जा रही है. मध्य प्रदेश के भिंड में पुंज लॉयड इस गन को बना रही है.

इसे भी पढ़िए :  अब आप ‘यूट्यूब’ पर ब्रेकिंग न्यूज़ देख सकते हैं

पत्थरबाजों के सामने गन चलाने नहीं आना पड़ेगा
जानकार बताते हैं कि कॉर्नर शॉट गन सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे चलाने के लिए पत्थरबाजों के सामने आने की जरूरत नहीं होगी. अपने को छिपाते हुए दीवार की ओट में खड़े होकर कॉर्नर शॉट गन चलाई जा सकती है. इस गन के आगे का हिस्सा किसी भी दिशा में घूम जाता है. गन के साथ एक डिस्पले भी लगी हुई है. दीवार की ओट में खड़े-खड़े आप गन में लगे कैमरे की मदद से डिस्पले पर पत्थरबाजों की लोकेशन देख सकते हैं.

इसे भी पढ़िए :  कॉल ड्रॉप’ पर ट्राई ने दिखाई सख्ती, टेलीकॉम कंपनियों पर लगेगा 5 लाख रुपये का जुर्माना

आग जैसी जलन होती है गोलियों से
कॉर्नर शॉट गन से निकलने वाली गोली बेशक प्लास्टिक की होती है. लेकिन गन से निकलने के बाद जब ये गोली किसी के शरीर को छूती है तो शरीर के उस हिस्से में तेज जलन शुरु हो जाती है. जानकार बताते हैं कि गोली लगने के बाद शरीर में आग लगने जैसी जलन महसूस होती है.

इसे भी पढ़िए :  फ़ेसबुक ने फैलाई ब्लास्ट की झूठी खबर, फिर क्या हुआ पढ़िए

अगले पेज पर देखिए वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse