आज शाम पांच बजे से शुरु होगी Jio Phone की बुकिंग

0

जियोफोन, जिसका काफी वक्त से इंतजार हो रहा था उसकी प्री बुकिंग आज यानी 24 अगस्त से शुरू हो जाएगी। रिलायंस ने आधिकारिक बयान जारी करके बताया है कि शाम पांच बजे से इसकी बुकिंग की जा सकेगी। इस फोन का ऐलान रिलायंस की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में किया गया था। फोन की कीमत 1500 रुपए है। वैसे एक तरह से फोन फ्री है क्योंकि पैसे सिक्योरिटी डिपोजिट के तौर पर लिए जा रहे हैं जो कि फोन वापस देने पर रिफंड मिल जाएंगे। फोन ‘पहले आओ-पहले पाओ‘ के तर्ज पर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  व्हॉट्सऐप लाया ट्विटर जैसा फीचर, क्या आपने देखा ?

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS