डॉक्टर के साथ मारपीट के बाद सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर

0

दिल्ली के दूसरे सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सफदरजंग हॉस्पिटल के 1500 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल की वजह से इमरजेंसी सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। गंभीर रूप से घायल मरीज भी दर-दर भटक रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  जेल में बंद गैंगरेप आरोपी गायत्री प्रजापति से मिले मुलायम, बोले- बीजेपी ने निर्दोष को जेल में डाला

हड़ताली डॉक्टरों का कहना है कि जब तक सरकार डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाती तब तक हड़ताल वापस नहीं लेंगे। ऐसे में सरकार को न सिर्फ डॉक्टरों की सुरक्षा बल्कि मरीजों की मुसीबत को देखते हुए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाना होगा।

इसे भी पढ़िए :  शुक्रवार को ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, बैंकिंग, परिवहन सेवाओं पर होगा असर

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK