राहुल गांधी अपने राजनीतिक करियर की आज तक की सबसे लंबी यात्रा पर जा रहे हैं चार हफ़्ते की इस यात्रा में वो 21 जिलों में जाएंगे। उनकी यात्रा छह सितम्बंर को पूर्वी यूपी के देवरिया से शुरू होगी। चार सप्ताजह के प्रचार के दौरान वे 2500 किलोमीटर की दूरी कवर करेंगे। राहुल की यात्रा 55 लोकसभा और 223 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इस दौरान वे 21 जिलों में सभाओं को संबोधित करेंगे। उत्तपर प्रदेश के इंचार्ज महासचिव गुलाम नबी आजाद ने बताया कि राहुल इस यात्रा के दौरान बड़ी रैली नहीं करेंगे लेकिन छोटी सभाओं व रोड़ शो करेंगे।
इसे भी पढ़िए- करोड़पति मोदी के पास कितनी दौलत है जानिए
सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी बाढ़, फसल नुकसान का मुआवजा देने में सरकार की कमी और गन्नेक का बकाया ना दिए जाने जैसे मुद्दे उठाएंगे। पार्टी ने उत्तनर प्रदेश में सभी ब्लॉेक में 25 हजार घरों तक पहुंचने का प्लाजन भी बनाया है। कांग्रेस अध्यमक्ष सोनिया गांधी बीमार है इसके चलते यूपी में राहुल ही प्रचार की कमान संभालेंगे। सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहली बार रायबरेली और अमेठी से बाहर प्रचार करेंगी। माना जा रहा है कि वे अक्टूाबर से प्रचार शुरू कर सकती हैं।
इसे भी पढ़िए-सुप्रीम कोर्ट ने अपने जजों को घुमाने के लिए खर्च किए 141 करोड़ रुपये
सूत्रों का कहना है कि इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी की दिखने और गायब होने की छवि को भी बदला जाएगा। भाजपा के चुनाव प्रचार से सबक लेते हुए कांग्रेस ने लोगों से संपर्क करने के कई अभियान शुरू कर दिए हैं। साथ ही परंपरा से हटते हुए मुख्योमंत्री पद के उम्मीरदवार का एलान भी किया है। इसके तहत शीला दीक्षित को प्रत्याहशी बनाया गया है। शीला दीक्षित और प्रदेश अध्याक्ष राज बब्बकर भी राज्यए में यात्रा निकाल रहे हैं।