भाजपा ने यूपी के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, आडवाणी, विनय कटियार और वरुण गांधी को जगह नहीं

0
तीसरी लिस्ट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए शनिवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में वरुण गांधी, विनय कटियार, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम नहीं है। भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों में 40 नेताओं को शामिल किया है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, रामलाल जी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ओम प्रकाश माथुर, केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, सांसद योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री राम बिलास पासवान, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सांसद हेमा मालिनी, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, शिव प्रकाश, सुनील बंसल, राजवीर सिंह, कौशल किशोर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, स्वामी प्रसाद मौर्य, एसपी सिंह बघेल, हुकुम सिंह, पूर्व मंत्री और आगरा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, रविकांत गर्ग, भूपेंद्र सिंह, बीएल वर्मा, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, नरेंद्र कश्यप, अवतार सिंह भड़ाना और लोकेश प्रजापति।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात में भीड़ ने दलितों को पीटा, 6 गंभीर रूप से घायल

अगले पेज पर जानें क्यों कटा वरुण गांधी का पत्ता

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse