बियर के 45 हजार कैन लेकर 193 किमी तक खुद दौड़ा ट्रक- देखिए वीडियो

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

सैन फ्रांसिस्को : सेल्फ-ड्राइविंग कार के बारे में तो आपने सुना ही है, अब माल ढुलाई के लिए सेल्फ-ड्राइविंग ट्रक भी चलने लगे। रिऐलिटी बन चुके सेल्फ-ड्राइविंग ट्रक ने पिछले सप्ताह पहली डिलिवरी भी की, वह भी बगैर ड्राइवर 193 किलोमीटर का रास्ता तय करके। यह जानकारी ऊबर ऐंड ऐनह्यूसर-बुश के एग्जेक्यूटिव ने दी।सेल्फ-ड्राइविंग ट्रक ‘ओटो’ ऊबर की सब्सिडियरी है। इस ट्रक ने बीते सप्ताह बुडवाईजर बियर के 45,000 कैन को वेयरहाउस तक पहुंचाया। पूरे दो घंटे के इस ट्रक के सफर की निगरानी ट्रक का ड्राइवर कर रहा था, जो ट्रक की स्लीपर बर्थ पर बैठा था। यह जानकारी ओटो के सह संस्थापक लायर रॉन और ऐन्ह्यूसर-बुश के वरिष्ठ निदेशक(लॉजिस्टिक्स स्ट्रैटिजी) जेम्स सेम्ब्रॉट ने दी। ट्रक ने यह ट्रिप कैमरों, राडार और सेंसर्स के जरिए सड़क को पहचाना।

इसे भी पढ़िए :  एचपी ने लॉंच किया दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप

लायर और जेम्स के मुताबित, सुबह-सुबह 89 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सेल्फ-ड्राइविंग ट्रक द्वारा माल ढुलाई पहली ऐसी सफलता रही। नई टेक्नॉलजी से लैस ट्रक से ढुलाई के इस काम के लिए ओटो को मार्केट रेट से हिसाब से ही 470 डॉलर का भुगतान किया गया। इस ट्रिप के लिए ओटो और ऐन्ह्यूसर-बुश ने पहले कोलोराडो प्रशासन का सपॉर्ट लिया और इस काम को पूरी निगरानी में पूरा किया गया।

इसे भी पढ़िए :  2020 तक एक अरब भारतीयों के हाथ में होगा मोबाइल

अगले पेज पर देखिए- वीडियो

2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse