एक और रेल हादसा, लखनऊ-कानपुर ट्रैक पर पलटी मालगाड़ी

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। कानपुर-लखनऊ रेलवे रूट पर गुरुवार(12 जनवरी) की शाम मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से नीचे पलट गए। मालगाड़ी के डिब्बे पलटने से रेल मार्ग का डाउन ट्रैक बाधित हो गया है। सूचना होने के बाद इस रूट की ट्रेनें अजगैन, सोनिक, उन्नाव, कानपुर, गंगाघाट व मगरवारा रेलवे स्टेशन पर जहां की तहां रोक दी गर्इं।

इसे भी पढ़िए :  पटना-इंदौर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 10 की मौत, कई घायल

अधिकारियों के मुताबिक, कानपुर से गुरुवार शाम 5.31 बजे रवाना हुई एनजीसी (न्यू गुवाहाटी) मालगाड़ी की करीब 12 बोगियां कानपुर ब्रिज व मगरवारा के बीच डाउन लाइन पर पटरी से उतर गईं। हादसे के बाद डाउन लाइन पर ट्रेन संचालन पूरी तरह बंद हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम एके लाहोटी आला अफसरों के साथ मौके पर रवाना हो गए। देर रात तक ट्रैक को दुरुस्त करने की मशक्कत चलती रही। जिससे कानपुर से लखनऊ आने वाली दर्जनों ट्रेनें प्रभावित हुईं। बाद में रेलवे अफसरों ने मौके पर पहुंचकर अप लाइन पर ट्रेन संचालन बहाल करवाया।

इसे भी पढ़िए :  शायराना अंदाज में अखिलेश ने किया पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- 'हमें आता है 'आंधी' के बीच साइकिल चलाने का हुनर'

हादसा इतना भयानक था कि काफी दूर तक पटरी उखड़ गई और ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन के तार टूट गए। कई स्लीपर्स इस कदर चकनाचूर हो गए कि उनके अंदर का लोहा बाहर आ गया। हादसे से कुछ ही देर पहले इस ट्रैक से टाटा-छपरा एक्सप्रेस गुजरी थी।

इसे भी पढ़िए :  पटरी से उतरी मालगाड़ी, दिल्ली-मुंबई रेल रूट ठप