अखिलेश ने मोदी पर लगाया बहुत बड़ा इल्जाम, अब क्या जवाब देंगे पीएम?

0
अखिलेश यादव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर अपनी चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। सिद्धार्थनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि पीएम मोदी यहां नकल का मुद्दा उठा रहे हैं, बीजेपी ने भी हमारे वादों की नकल की है। हर किसी ने भी थोड़ी बहुत नकल की होगी। यहां कोई है जिसने बचपन में नकल ना की हो। थोड़ी बहुत सब करते हैं। सीएम अखिलेश ने कहा कि मैंने इतना झूठ बोलना वाला पीएम नहीं देखा है।

इसे भी पढ़िए :  'समाजवादी पार्टी में चल रही तकरार' क्या है जंग की वजह और क्या होगा इसका अंजाम ? देखिए- सपा में चल रहे सियासी संकट पर खास चर्चा, COBRAPOST IN-DEPTH

अखिलेश ने कहा कि इतना झूठ बोलने वाला प्रधानमंत्री नहीं देखा, किसी ने देखा हो तो बताओ। ऐसा सपने दिखाने वाला प्रधानमंत्री नहीं देखा। अखिलेश यादव ने कहा कि आप कह रहे हैं कि गरीबों का लाभ मिला है। हम पूछना चाहते हैं कि नोटबंदी का फायदा कब बताओगे कि क्या लाभ हुआ। हम तो कहते हैं प्रधानमंत्री जी समाजवादियों से बहस कर लो, जो जगह तय करनी है कर लो। यादव ने कहा कि टीवी पर मन की बात, रेडियो पर मन की बात, हर जगह मन की बात लेकिन आज तक कोई नहीं समझ पाया बीजेपी के मन की बात।

इसे भी पढ़िए :  आज आगरा में पीएम मोदी की परिवर्तन रैली, आवासीय योजना का करेंगे शुभारंभ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse