अतीक को टिकट देते ही मुश्किल में पड़ी सपा, अतीक पर दर्ज़ हुई FIR, शिवपाल बोलें ‘…तो होगी कड़ी कार्यवाई’

0
अतीक
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : यूपी के बाहुबली अतीक अहमद को सपा ने कानपुर की कैंट विधानसभा चुनाव से टिकट देकर आफत सिर मोल ले ली है। दरअसल टिकट मिलते ही अतीक अहमद ने इलाहाबाद के नैनी में बुधवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ शियाट्स में शिक्षकों तथा कर्मचारियों को जमकर पीटा। जिसके बाद उनके खिलाफ एफआरआई दर्ज कर ली गयी है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के चलते इस साल मायावती नहीं मनाएंगी अपना बर्थडे

सूत्रों के मुताबिक यूपी के शांत पड़े बाहुबली अतीक का ख़ौफ सपा से टिकट मिलने के बाद एक बार फिर इलाहाबाद में दिखाई दे रहा है। बताया जाता है कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से क्लीनचिट मिलने के एक दिन बाद ही उन पर इलाहाबाद के नैनी स्थित शियाट्स में मारपीट करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। मालूम हो कि समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद अतीक को कानपुर में कैंट सीट से विधानसभा चुनाव का उम्मीदवार घोषित किया है।
अगले पेज पर पढ़िए – अतीक ने किया प्रोफेसर के अपहरण का प्रयास

इसे भी पढ़िए :  हार से नाराज आजम खान ने अफसर को ऐसे लगाई फटकार, कहा- 'ये काम करने के लिए मोदी जी ने कहा था'
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse