समाजवादी पार्टी में अब चुनाव चिह्न को लेकर घमासान, चुनाव आयोग तय करेगा किसकी होगी साइकिल

0
चुनाव चिह्न
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

समाजवादी पार्टी इन दिनों अपने सबसे बदतर दौर से गुजर रही है, पार्टी में दो फाड़ हो चुके हैं। अब तक अपने हक और गद्दी की लड़ाई लड़ रहे पार्टी नेता अब चुनाव चिह्न पर कब्जे को लेकर जंग छेड़ सकते हैं। जिस तरह मुलायम सिंह का तख्तापलट हुआ और अखिलेश को पार्टी की कमान सौंप गई, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी के नेता साइकिल पर कब्जे को लेकर लड़ाई लड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश के एक और करीबी पवन पांडे को चाचा ने किया बाहर

जंग अब इसकी होनी है कि आखिर साइकिल की सवारी करेगा कौन। पिता मुलायम और बेटे अखिलेश गुट दोनों ही साइकिल चुनाव चिह्न पर दावा जता रहे हैं। दोनों ही गुट साइकिल पर अपनी दावेदारी को लेकर सोमवार को चुनाव आयोग पहुंचेंगे। मुलायम सिंह यादव सोमवार को दिल्ली में ही अमर सिंह से मुलाकात करेंगे और उनके साथ शिवपाल यादव भी होंगे। अमर सिंह लंदन से दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस बीच, मुलायम सिंह यादव ने 5 जनवरी का अधिवेशन स्थगित कर दिया है। शिवपाल यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  फोन पर मिला तलाक, बहनों ने की योगी से शिकायत

आजतक की खबर में दावा किया गया है कि चुनाव आयोग जाने की तैयारी अकेले मुलायम खेमे में ही नहीं है, अखिलेश खेमा भी साइकिल पर दावेदारी के लिए चुनाव आयोग पहुंचेगा। मतलब साफ है कि झगड़ा इस कदर बढ़ चुका है कि सुलह के रास्ते बंद नजर आ रहे हैं। अब सवाल ये है कि समाजवादी पार्टी किसकी होकर रहेगी? मुलायम की या अखिलेश की?

इसे भी पढ़िए :  UP चुनाव 2017 : 49 सीटों पर वोटिंग शुरू, दिग्गजों की किस्मत दांव पर

अगले स्लाइड में पढ़ें – ऐसे हालात बने रहे तो चुनाव चिह्न साइकिल पर लग सकती है रोक 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse