तो इसीलिए काशी में पूरी ताकत झोंक रहे हैं मोदी, आज भी करेंगे रोड शो

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में भी इसीलिए काशी से चुनाव लड़ा था क्योंकि यहां हवा बनने पर पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में उसका असर रहता है। वाराणसी को पूर्वांचल की राजधानी कहा जाता है। खासतौर पर पड़ोस के जिलों चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर और भदोही जैसे जिलों में वाराणसी के माहौल का प्रभाव रहता है। यही वजह है कि पीएम मोदी और बीजेपी काशी का दिल जीतकर पूर्वांचल में फतह की योजना में जुटे हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी की राह पर योगी, अब गोरखपुर में बनायेंगे मिनी सीएमओ!

पीएम नरेंद्र मोदी के शनिवार को जनतादर्शन के दौरान खुली जीप में सिर्फ लोगों का अभिवादन करते हुए निकले। इससे संवाद करने में असुविधा हुई। रविवार को दोपहर तीन बजे से पुलिस लाइन से पीएम मोदी के रोड शो के दौरान माइक वाली गाड़ी भी रहेगी। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कुछ देर पहले प्रेसवार्ता के दौरान दी।

इसे भी पढ़िए :  यूपी इलेक्शन तीसरा चरण, मायावती ने डाला वोट, कहा बीएसपी को मिलेंगी 300+ सीट्स

शनिवार को मोदी के स्वागत में सड़कों पर दिखे जनसैलाब के लिए वाराणसी को धन्यवाद-देते हुए गोयल ने कहा कि रविवार के रोड शो में प्रधानमंत्री माइक से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर तीन बजे से रोड शो के बाद शाम 6 बजे काशी विद्यापीठ मैदान में चुनावी सभा संबोधित करेंगे। शाम 7 बजे प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात करेंगे मोदी।

इसे भी पढ़िए :  टिकट ना मिलने पर सपा से नाराज कौमी एकता दल के अंसारी बंधु हो सकते हैं बीएसपी में शामिल
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse