अखिलेश- राहुल को पीएम मोदी ने लिया आड़े हाथ, बताया दो लुटेरे परिवारों का गठबंधन

0
पीएम मोदी
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी चुनाव के लिए अपनी चौथी रैली में पीएम मोदी ने सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने दोनों पार्टियों के गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि एक कुनबे ने 70 साल तक देश को लूटा और दूसरे ने यूपी को। पीएम ने कहा कि 11 मार्च को सिर्फ चुनाव के नतीजे नहीं आएंगे, बल्कि अखिलेश सरकार का कच्चा चिट्ठा खुलेगा।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश को मिला मायावती का साथ! पीएम मोदी पर भड़कीं बीएसपी सुप्रीमो

उन्होंने भ्रष्टाचार से लेकर कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर सीएम अखिलेश को घेरा और उनपर अपने विरोधियों को प्रताड़ित करने के लिए कानून का दुरुपयोग करने का आरोप भी मढ़ा। खास बात यह भी रही कि अपने भाषण में उन्होंने एक बार भी नोटबंदी का जिक्र नहीं किया, उनका पूरा फोकस प्रदेश के मुद्दों पर रहा।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी को राहुल गांधी ने जीत कि दी बधाई

सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ‘अखिलेश काफी पहले से पहले से चुनाव की तैयारी कर रहे थे, वह पुलिस को तैयार कर रहे थे। जो गुंडागर्दी के आगे झुकने को तैयार नहीं थे, जो एसपी सरकार के विरोधी थे…अखिलेश ने ऐसे विरोधियों की लिस्ट बनाने को कहा, लोगों को जेलों में डाल दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  मायावती: एक परिपक्व नेता का अपरिपक्व फैसला

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें –

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse