‘UP में BJP को मिला बहुमत, अब बस बोनस चाहिए’

0
MCD चुनाव
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी चुनाव अब अंतिम दौर में है पांच चरणों की वोटिंंग संपन्न हो चुकी है। अगले दो चरणों के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। आज पीएम मोदी ने महाराजगंज की चुनावी रैली में अपने चिरपरिचित अंदाज में जनता से अगले दो चरणों में बीजेपी के लिए चुनावी बोनस मांगा। मोदी ने दावा किया कि यूपी के पांच चरणों के संपन्न हो चुकी वोटिंग में बीजेपी को बहुमत मिल चुका है और अगले दो चरणों में बस बोनस की दरकार है।

इसे भी पढ़िए :  पति ने तीन तलाक देकर निकाह-ए-हलाला के नाम पर दोस्त से करवाया रेप

मोदी ने कहा कि लोगों ने पांचों चरण का हिसाब लगा लिया है। उनका बचना मुश्किल है। यूपी की जनता प्रदेश को लूटने वालों से 15 साल का गुस्सा निकाल रही है। मोदी ने इसके बाद सब्जी और दूधवाले का उदाहरण देते हुए कहा कि जब हम सब्जी या दूध खरीदने जाते हैं, तो थोड़ी मिर्ची और दूध मांगते हैं और वह बिना हिसाब लगाए बोनस और गिफ्ट के रूप में दे देता है। मोदी ने कहा कि यूपी चुनाव के पांच चरण में बीजेपी को जीत मिल चुकी है और पांचवें और छठे चरण में बस बोनस की दरकार है। मोदी ने जनता से मुखातिब होते हुए कहा कि आपको अब बीजेपी को ऐसा बोनस देना है।

इसे भी पढ़िए :  CM अखिलेश पर बरसीं मायावती, 17 जातियों को दलित दर्जा देने के फैसले को बताया चुनावी हथकंडा
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse