यूपी चुनाव लड़ना चाहता है आसाराम का ‘रेपिस्ट’ बेटा नारायण साई, कोर्ट से मांगी जमानत

0
नारायण साई

नई दिल्ली : बलात्कार के मामले में जेल में बंद आसाराम के बेटे नारायण साई ने एक अदालत में याचिका दायर करके अगले महीने प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अस्थायी जमानत मांगी है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में सामने आया सबसे बड़ा सड़क घोटाला, योगी ने सीबीआई को सौंपा मामला

साई ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पीएस गाधवी के सामने आवेदन दायर करते हुए कहा कि वह दो सीटों गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद सीट तथा वाराणसी की शिवपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। राहत मांगते हुए उन्होंने कहा कि ओजस्वी पार्टी चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है और वह तैयारियों के लिए जेल से बाहर जाना चाहता हैं। साई इस पार्टी के संस्थापक हैं।

इसे भी पढ़िए :  एग्जिट पोल पर भड़के रामगोपाल, कहा- दबाव से बदले गए नतीजे

अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख तय की है। साई को 2002 से 2005 के बीच उनके पिता की सूरत की महिला शिष्या का कथित बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  सावधान : WhatsApp पर उल्टे-सीधे मैसेज आए तो एडमिन को होगी जेल