योगी के हिंदू युवा वाहिनी से जुड़ने वालों की फेहरिस्त हो रही है लंबी, लेकिन योगी की ये है शर्त

0
योगी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अगर आप यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की संस्था हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य बनना चाहते हैं तो पहले इन बातों पर गौर फरमाइए। संस्था ने सदस्यता लेने वाले फॉर्म में कुछ बदलाव किए हैं, ताकि इसकी साख को खतरा पैदा न हो। नए नियम के मुताबिक, सदस्यता लेने के लिए अब आवेदक का वोटर आईडी कार्ड और आधार के अलावा बैंकग्राउंड भी चैक किया जाएगा और इस प्रक्रिया में 6 महीने का वक्त भी लग सकता है।

इसे भी पढ़िए :  सपा में चल रही रार के बीच अमर सिंह हुए भावुक, कहा- अखिलेश यादव जब चार साल के थे, उनकी परवरिश में हमारा भी योगदान रहा

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद लोगों का संस्था से जुड़ने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर दिन करीब 5000 से ज्यादा लोग इसका सदस्य बनने के लिए आवेदन कर रहे हैं। वहीं योगी के सीएम बनने से पहले तक एक महीने में 500 से 1000 आवेदन ही मिल पाते थे।

इसे भी पढ़िए :  सपा में मची भगदड़, सेंगर ने थामा बीजेपी का दामन, 40 और विधायक लाइन में

इसी संदर्भ में हिंदू युवा वाहिनी की वेबसाइट पर एक सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि बहुत सारे लोग संगठन को बदनाम करने के लिए भी इससे जुड़ना चाहेंगे।
अगले पेज पर पढ़िए- साइट पर जारी किया गया सर्कुलर

इसे भी पढ़िए :  सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को बांटे विभाग, गृह मंत्रलाया रखा अपने पास
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse