यूपी के मंत्री पर रेप का आरोप, नशीली चाय पिलाकर लूटी अस्मत, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

0
यूपी के कैबिनेट मंत्री पर रेप का आरोप दर्ज

यूपी के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति का विवादों से पुराना नाता रहा है। इस बार गायत्री प्रजापति पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली महिला के मुताबिक गायत्री प्रजापति ने पिछले तीन साल में कई बार उके साथ दुष्कर्म किया। महिला की कुछ तस्वीरों को वायरल करने का डर दिखाकर उसका बलात्कार किया जा रहा है। आरोप है कि इस मामले के संबंध में डीजीपी कार्यालय में भी शिकायत की गयी, लेकिन गायत्री के सरकार में मंत्री होने की वजह से उनकी सुनवाई तक नहीं हुई।

इसे भी पढ़िए :  साइकिल की सवारी के लिए दिल्ली में दंगल, अपने समर्थकों के साथ चुनाव आयोग पहुंचे मुलायम

महिला का आरोप है कि मंत्री के खास अशोक तिवारी ने उसकी मुलाकात तीन साल पहले कराई थी। इसके बाद उसे नशीली चाय पिलाई गई और उससे यौन संबंध बनाये गए। यही नहीं महिला ने कहा है कि इस दौरान उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींची गईं और इनको दिखाकर मंत्री ने उसे ब्लैकमेल किया औऱ आये दिन उसका बलात्कार किया।
पीड़िता का आरोप है कि मामला बर्दास्त से बाहर तब हो गया जब मंत्री उसकी 17 साल की नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ कर बैठा। विरोध करने पर उसकी पिटाई और धमकी दी गई। पीड़िता मूलरूप से चित्रकूट जिले की रहने वाली है। वह सभासद रह चुकी है और सामाजिक कार्यकर्ता भी है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधिमंडल ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात

आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं। अभी हाल ही में गायत्री से खनन विभाग का चार्ज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छीन लिया था, जिसके बाद एक बार फिर गायत्री को परिवहन विभाग का मंत्री बनाया गया।

जी हां गायत्री प्रजापत‌ि वही हैं..जिन्हें हाल ही में सीएम अख‌िलेश यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुऐ बर्खास्त कर द‌िया था। गायत्री प्रजापत‌ि मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं। यही वजह है कि थोड़े दिन बाद ही ये दोबारा पार्टी में लौट आए। प्रजापत‌ि पर अवैध खनन, जमीन पर कब्जा, आय से अधिक संपत्त‌ि सह‌ित कई संगीन आरोप हैं। जिसके चलते अखिलेश ने प्रजापति के बर्खास्त कर दिया था। देखना दिलचस्प होगा किइस विवाद के सामने आने के बाद सीएम इनपर क्या कदम उठाते हैं।

इसे भी पढ़िए :  क्या आपने अखिलेश यादव को ‘रईस’ के रूप में देखा ? अगर नहीं तो देखिए ये वीडियो, हंस हंस कर पागल हो जाएंगे