फतेहगढ़ जिला जेल पर कैदियों का कब्जा, हिंसा में डीएम समेत 6 लोग घायल

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बचाव में आए बंदीरक्षक काफी देर तक कैदियों का गुस्सा शांत होने का इंतजार करते रहे लेकिन इसी दौरान कुछ कैदियों ने जेल के कंबल, गद्दों में आग लगा दी। सूचना मिलने पर प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ एनपी पांडेय के अलावा पुलिस अधीक्षक विभिन्न थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक कैदी अभी भी जेल में पथराव कर रहे हैं। कैदियों से वार्ता का प्रयास कर रहे जेल अधीक्षक आरके वर्मा के सिर में भी पत्थर लगा है और वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बाद में, प्रभारी जिलाधिकारी एनपी पांडये, एक बंदीरक्षक संतोष कुमार व फतेहगढ़ कोतवाल भी घायल हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  UP election 2017: जाटलैंड मोदीनगर में बसपा उम्मीदवार वहाब चौधरी से सीधी बात

कैदी इस पूरे मामले को सामने रखने के लिए मीडिया को अंदर बुलाए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं है। कैदी जेल में मिलने वाले खराब खाने और जेल प्रशासन द्वारा वसूली और उत्पीड़न किए जाने की शिकायत कर रहे हैं। डीआईजी (जेल) कानपुर से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु भी वापस मुख्यालय पर लौट आए हैं। सूत्रों के मुताबिक अभी तक स्थिति अधिकारियों के नियंत्रण में नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  पार्टी से निकाले गए अखिलेश के समर्थन में चिट्ठी लिखने वाले एमएलसी उदयवीर सिंह
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse