योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला

0
योगी
फाइल फोटो

रूझानों के बाद अब लगभग साफ हो गया है कि बीजेपी भारी बहुमत के साथ यूपी में सरकार बनाने जा रही है. इसके अब बीजेपी के नेता भी सामने आने लगे हैं. चुनावों के दौरान धुआंधार रैलियां करने वाले योगी आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर हमला बोला.

इसे भी पढ़िए :  चुनाव आयोग ने कांग्रेस को दिया आदेश- छह महीने में कराएं शीर्ष पदों के चुनाव  

योगी ने कहा कि अब प्रदेश में विकास की सरकार होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि सबका विकास होगा और तुष्टिकरण की राजनीति नहीं होगी. आदित्यनाथ ने कहा कि अमित शाह जी की रणनीति सफल हुई है. उन्होंने कहा कि यह प्रचंड बहुमत है.

इसे भी पढ़िए :  बेमिसाल: मुस्लिम परिवार ने छपावाया श्री गणेशाय नम: वाला शादी कार्ड, देखिए तस्वीरें

हालांकि, सुबह के समय वे काफी मुस्कुराते हुए सामने आए थे लेकिन रूझानों के बाद वे गंभीर नजर आने लगे हैं. उन्होंने कहा कि अखिलेश-राहुल की जोड़ी को नकार दिया है. योगी के अनुसार लोगों को बिना भेदभाव वाला विकास चाहिए. उन्होंने दावा किया कि अब देश में सुशासन की स्थापना होगी.

इसे भी पढ़िए :  यूपी में सामने आया सबसे बड़ा सड़क घोटाला, योगी ने सीबीआई को सौंपा मामला