रावत को कुर्सी वापस दिलाएगा ‘काला टीका’, जानिए कैसे

0
रावत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

देहरादून : उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत जब धरमपुर की माजरा विधानसभा में सुबह 11.30 बजे अपना वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो उनके माथे पर काला टीका लगा हुआ था। इस टीके के बारे में रावत ने बताया कि यह टीका बुरी नजर से खुद को बचाने के लिए उन्होंने लगाया है। उन्होंने यहां वोट डालने से पहले लोगों से लगभग एक घंटे तक बातचीत भी की।

इसे भी पढ़िए :  हिंदी सीखने के लिए ममता बनर्जी कर रही हैं टीचर की तलाश

सीएम रावत ने बताया कि उनके घर पर एक घंटे लंबी पूजा का आयोजन किया गया था जिसके बाद उन्हें काला टीका लगाने की सलाह दी गई थी। उन्होंने कहा, ‘आमतौर पर मैं केसरिया रंग का टीका लगाता हूं लेकिन बुरी नजर से बचने और चुनावों में जीत के लिए काला टीका लगाने की सलाह दी गई है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी पार्टी को जीत हासिल होगी क्योंकि उत्तराखंड के लोग बीजेपी द्वारा पिछले एक साल से चलाए जा रहे नकारात्मक प्रचार को समझ चुके हैं।’

इसे भी पढ़िए :  विधानसभा चुनाव 2017 : यूपी- उत्तराखंड में छाया केसरिया रंग

अगले पेज पर पढ़िए – दिल्ली से आए पुजारियों ने कराई पूजा

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse