देहरादून: आज कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे PM मोदी, चुनाव आयोग की सशर्त अनुमति

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोवा और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा देहरादून पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि इस कॉन्फ्रेंस के दौरान सशस्त्र बलों के मध्य तालेमेल बिठाने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनाने की योजना पर चर्चा की जा सकती है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम के समर्थन में साधुओं के साथ रामदेव, कहा- नोटबंदी का विरोध करना देशद्रोह

इसके साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के साथ संबंध, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात, समुद्री सरहद पर चीन के साथ संबंध और सेनाओं का आधुनिकीकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। हाल में सेना प्रमुख की नियुक्ति के दौरान दो वरिष्ठ जनरल की जगह जनरल बिपिन रावत को सेना प्रमुख बनाए जाने के बाद पहली बार सभी आर्मी कमांडर पीएम के आमने सामने होंगे।

इसे भी पढ़िए :  जेटली मानहानि केस: दिल्ली की जनता के पैसे से वकील करना चाहते हैं केजरीवाल!
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse