फिलीपीन में मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए गए अभियानों में 21 लोग मारे गए

0
फिलीपीन में मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए गए अभियानों में 21 लोग मारे गए

फिलीपीन में उत्तरी प्रांत में एक साथ चलाए गए मादक पदार्थ रोधी अभियानों में ऐसे 21 लोग मारे गए है जो कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त थे। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटेर्टे ने गत वर्ष जुलाई में ‘मादक पदार्थों के विरूद्ध युद्ध’ छेड़ा था जिसके बाद यह पहली बार है जब एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में तस्कर मारे गए है।

इसे भी पढ़िए :  पाक में राजनीतिक अस्थिरता परमाणु सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है: अमेरिकी कांग्रेस

वरिष्ठ अधीक्षक रोमियो एम कैरामैट जूनियर ने बताया कि बुलाकान प्रांत में पिछले 24 घंटे के दौरान चलाए गए अभियानों में 21 लोग मारे गए और 64 अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि संदिग्धों ने गिरफ्तार करने आए अधिकारियों के खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल किया था।

इसे भी पढ़िए :  पार्टी के बहाने घर बुलाकर जेएनयू छात्रा से गैंगरेप, दो अफगान नागरिक गिरफ्तार

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जब से अभियान शुरू हुए तब से कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ मुठभेड़ों में मादक पदार्थों की कथित तौर पर तस्करी करने वाले 3,264 तस्कर मारे जा चुके है। जबकि 2,000 से अधिक लोग मादक पदार्थों से जुड़ी घटनाओं में मारे गए।

इसे भी पढ़िए :  इटली में मारा गया बर्लिन ट्रक हमला करने वाला आतंकी, घटना में 12 की हुई थी मौत

Click here to read more>>
Source: ndtv india