मिस्र में नरसंहार, 24 ईसाइयों की गोली मारकर हत्या

0
टॉस

मिस्र की राजधानी कायरो में अज्ञात बंदूकधारियों ने कत्लेआम मचाया है। यहां ईसाइयों को ले जा रही एक बस पर मिलिट्री की वेश भूषा में खड़े तैयार हमलावरों ने एक बस पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। इस हमले में 24 लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग घायल हो गये हैं। इंटरनेशनल वेबसाइट फाक्स न्यूज के मुताबिक आठ से दस हमलावरों ने दक्षिण कायरो से गुजर रही बस पर गोलियां चलाई। मुस्लिम बहुल देश मिस्र में पिछले कुछ दिनों से ईसाई समुदाय के लोग कट्टरपंथियों के आसान शिकार हो गये हैं।मिस्र में ईसाइयों पर ये हमला रमजान से तुरंत पहले हुआ है। अब तक किसी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन मिस्र के कोप्टिक क्रिश्चयन आतंकी संगठन इस्लामिक ग्रुप के निशाने पर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिटेन : पुलिस ने 23000 संदिग्ध आतंकियों के पहचान की

बुधवार (24 मई) को ही कायरो में अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी जारी कर कहा था कि दूतावास की जानकारी के मुताबिक हसम ग्रुप नाम के एक आतंकी संगठन ने ऐसे ही एक हमले की धमकी दी थी।मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों की संख्या की घोषणा की। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक ये हमला कायरो से 160 मील दूर नील नदी के किनारे मिनाया नाम के जगह पर हुआ है। मिस्र के मिनाया में कॉप्टिक क्रिश्चयन की संख्या सबसे ज्यादा है। इस जगह पर पिछले कुछ सालों में धार्मिक तनाव बढ़ गया है। पिछले महीने भी उत्तरी मिस्र में कॉप्टिक क्रिश्चयन पर दो हमले हुए थे। इस आत्मघाती हमले में 44 लोगों की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  दुनिया के सामने आया सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट, इसके फीचर्स जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान