पंजाब के पूर्व डीजीपी केपीएस गिल का निधन

0
गिल

पंजाब के पूर्व डीजीपी केपीएस गिल का निधन हो गया है. वे 82 साल के थे. शुक्रवार को दोपहर लगभग ढाई बजे, बीमारी के चलते दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उनका निधन हुआ. गिल को किडनी खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उनको दिल का दौरा पड़ा था. बता दें कि गिल ने पंजाब में आतंकवाद को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई थी. वे दो बार पंजाब के डीजीपी रहे. गिल 1995 में भारतीय पुलिस सेवा से रिटायर हुए.

इसे भी पढ़िए :  स्टिंग ऑपरेशन में रिश्वत लेते दिखे 'आप' नेता सुच्चा सिंह, पार्टी से होगी छुट्टी!

सिविल सर्विस में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया था. इसके अलावा गिल भारतीय हॉकी फैडरेशन के प्रेसीडेंट भी रहे. हालांकि उनका यह कार्यकाल काफी विवादों भरा रहा. आपको बता दें कि केपीएस गिल ने दो साल पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हॉकी इंडिया में धांधली के गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि हॉकी इंडिया की एडवाइजरी बॉडी का सदस्यध रहते हुए जेटली ने अपनी बेटी सोनाली जेटली को हॉकी इंडिया का वकील बनवाया और फीस के तौर पर भारी भुगतान प्राप्त करने में मदद की.

इसे भी पढ़िए :  करवा चौथ की तैयारी में जुटी पत्नी पर पति ने फेंका तेजाब,छह महीने पहले हुई थी लव मैरेज

ये आरोप उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद से शिकायत करते हुए लगाए थे. साथ ही उन्होंने केजरीवाल से हॉकी इंडिया में हुई अनियमितताओं की जांच कराने की भी मांग की थी.

इसे भी पढ़िए :  एक… और ट्रेन हादसा, मालगाड़ी से टकराई सत्याग्रह एक्सप्रेस , 5 घायल