आईटीबीपी और पुलिस की संयुक्त टीम ने की नक्सली साजिश नाकाम, बरामद किया भारी विस्फोटक

0
आईटीबीपी

छत्तीसगढ़ के बालोद में आईटीबीपी और पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आईटीबीपी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए 16 किलो जिलेटिन, 5 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित बम बनाने का काफी सामान जब्त किया है।

इसे भी पढ़िए :  चीन का लद्दाख में घुसपैठ से इनकार, यथास्थिति बरकरार रखने पर राजी

 

आईटीबीपी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम ने कट्टापार कोपेनकड़का के जंगलों और पहाड़ों में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की।

इसे भी पढ़िए :  कैमरे में कैद हुआ यूपी पुलिस का बेशर्म कांस्टेबल, नाबालिग लड़कियों से की थी छेड़छाड़, देेखें वीडियो

 

दरअसल 16 फरवरी को पकड़े गए कुख्यात नक्सलियों कमांडर उमेश गावड़े और अनिला मरकाम की निशानदेही के बाद टीम ने कई इलाकों में छापेमारी की। इसी दौरान उन्हें 16 किलो जिलेटिन, 5 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित बम बनाने का काफी सामान बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस नक्सलियों से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  शर्मनाक: बिन ब्याही मां का समाज ने किया बहिष्कार, श्मशान में रह रहा है परिवार