अमेरिका में 4.3 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे: जनगणना

0
अमेरिका

 

दिल्ली:

अमेरिका जनगणना रपट के अनुसार पिछले साल यानी 2015 में 4.3 करोड़ अमेरिकी नागरिकों ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन किया जो दुनिया की इस सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले इस देश की आबादी का करीब 14 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़िए :  अम्मा को पड़ा दिल का दौरा, खबर सुनते ही कार्यकर्ता की सदमे से मौत, प्रदेश में मातम, अमेरिका ने भी कसी कमर

रपट के अनुसार यह तब है जबकि पिछले साल अमेरिका में गरीबी का अनुपात 16 साल में सबसे तेजी से नीचे आया। वर्ष के दौरान गरीबी का अनुपात एक साल पहले से 1.2 प्रतिशत नीचे रहा।

इसे भी पढ़िए :  नॉर्थ वेस्ट अमेरिका को ट्रंप से ज्यादा बेहतर ढंग से चला सकती है, मेरी बेटी : किम कर्दशियां

अमेरिका जनगणना ब्यूरो के अनुसार 2015 में 13.5 प्रतिशत अमेरिकी गरीबी रेखा से नीचे रहे। यह 2014 की तुलना में 1.2 प्रतिशत कम है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर के हालातों पर अमेरिका ने जताई चिंता, कहा आपसी बातचीत से हल करें मुद्दा

इसके अनुसार सालाना आधार पर गरीबी दर में इस तरह की कमी 1998 से 1999 के दौरान देखने को मिली थी।