न्यूयॉर्क: गोलीबारी की खबर के बाद JFK हवाईअड्डे पर टर्मिनल खाली कराया गया

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। गोलीबारी की खबर के बाद अमेरिकी पुलिस न्यूयॉर्क सिटी के जॉन एफ केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के एक टर्मिनल को खाली करा रही है। हवाई अड्डा पुलिस के मुताबिक, उसे कल(14 अगस्त) (स्थानीय समयानुसार) रात करीब साढ़े नौ बजे टर्मिनल आठ पर गोली चलने की खबर मिली।

इसे भी पढ़िए :  असम के कोकराझार में काले कपड़े पहने हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 13 की मौत, 18 घायल

जिसके बाद न्यूयॉर्क पुलिस विभाग से सहायता मांगी गई। अभी किसी के हताहत होने या किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है। पुलिस का कहना है कि वह यह पुष्टि करने में सक्षम नहीं है कि असल में कोई गोली चली या नहीं। उसने क्षेत्र को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर के अरनिया में पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीज़फायर, गोलीबारी में एक BSF जवान जख्मी

पुलिस के मुताबिक, बाद में उसने टर्मिनल एक को बंद कर दिया, क्योंकि वहां भी गोली चलने की खबर थी। हवाईअड्डे जाने वाले एक्सप्रेस-वे को भी बंद कर दिया गया। तत्काल कोई अन्य सूचना उपलब्ध नहीं है, पुलिस द्वारा जांच जारी है।

इसे भी पढ़िए :  चक्रवाती तूफान इरमा से अमेरिका के फ्लोरिडा में भूस्लखन का खतरा, भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर