पाकिस्तान के खिलाफ बेहद सख्त कदम चाहता है अमेरिकी थिंक टैंक

0
ट्रंप प्रशासन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अमेरिका में दक्षिण एशिया मामलों के एक विशेषज्ञ समूह ने ट्रंप प्रशासन से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने को कहा है। इस विशेषज्ञ समूह में कई अलग-अलग थिंक टैंक के लोग शामिल हैं। इन समूह ने ट्रंप प्रशासन से कहा है कि अगर पाकिस्तान भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ आतंकवाद का इस्तेमाल बंद नहीं करता, तो अमेरिका को उसके खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए। इस समूह द्वारा दी गई अनुशंसाओं में पाकिस्तान को ‘आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देश’ का दर्जा देने पर विचार करना भी शामिल है। साथ ही, पाकिस्तानी सेना व खुफिया विभाग से जुड़े लोगों व अधिकारियों के अमेरिका में प्रवेश को प्रतिबंधित करने की सलाह भी दी गई है। कश्मीर मुद्दे का जिक्र करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका को चाहिए कि वह पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने की अपील को नजरंदाज करे। रिपोर्ट और पाकिस्तान को स्पष्ट संकेत दे कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के लिए वह इस्लामाबाद को ही दोषी मानता है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर : एनकाउंटर में एक कांस्टेबल शहीद, तीन आतंकी भी मारे गए

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने हाल ही में सात मुस्लिम-बहुल देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर बैन लगाया था। पाकिस्तान भले ही इन देशों की सूची में शामिल होते-होते रह गया, लेकिन ट्रंप ने संकेत दिए गए पाक को भी इस लिस्ट में जोड़ा जा सकता है। ‘रिपोर्ट ऑफ द एक्सपर्ट्स वर्किंग ग्रुप ऑन पाकिस्तान पॉलिसी’ में विशेषज्ञ समूह ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान को ‘आतंकवाद प्रायोजक देश’ का यह दर्जा तत्काल नहीं दिया जाए। इसके पीछे कारण यह बताया गया है कि ऐसा करने से पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्ते बेहद बिगड़ जाएंगे। इसे ध्यान रखते हुए एक्सपर्ट्स ने ट्रंप प्रशासन को क्रमबद्ध तरीके से कदम उठाने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़िए :  आतंकी अजहर पर चीन पाकिस्तान के साथ, अपने स्टैंड को ठहराया सही
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse