बलूचिस्तान में लगे पाकिस्तान गो बैक केे नारे, चीन के खिलाफ भी प्रदर्शन

0
इकनॉमिक कॉरिडोर

बलूचिस्तान में बन रहे ‘चीन-पाक इकनॉमिक कॉरिडोर’ (CPEC) का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को क्वेटा के नजदीक प्रदर्शनकारियों ने इस इकनॉमिक कॉरिडोर के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और चीन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

चीन, पाकिस्तान के साथ मिलकर अपने वेस्टर्न रूट पर इस आर्थिक गलियारे का निर्माण कर रहा है। इस रूट का ज्यादातर हिस्सा गिलगिट, बाल्टिस्तान और बलूचिस्तान के होकर गुजरेगा। बलूच लोगों में चीन और पाकिस्तान के इस निर्माण को लेकर नाराजगी है, जिसका विरोध वे इस कॉरिडोर की शुरुआत से करते रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बलूचिस्तान में लंबे अर्से से पाकिस्तान से आजादी की मांग उठती रही है। पाकिस्तान ने करीब 70 साल पहले बलूचिस्तान पर अपना कब्जा जमा लिया था, तभी से बलूचिस्तान पाकिस्तान से आजाद होने के लिए संघर्ष कर रहा है। इस संघर्ष में अब तक 50,000 के ज्यादा बलूच नागरिक मारे जा चुके है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप से डरा पाकिस्तान, आतंकी हाफिज सईद को किया नजरबंद