दुखद हादसा ! जायरीन से भरी नौका नदी में डूबी, 15 की मौत कई लापता

0
नौका

थाईलैंड के चाओ फ्राया नदी में जायरीन को लेकर जा रही नौका के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। बहरहाल कई लापता यात्रियों की तलाश आज भी जारी रही। पीटीआई भाषा की खबर के मुताबिक वहां के एक सूबाई गवर्नर ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  ब्रह्मपुत्र बांध से भारत में प्रवाह प्रभावित नहीं होगा : चीन

सैलानियों के आकषर्ण का केंद्र रहे प्राचीन अयुथिया शहर के पास हुआ यह हादसा कल उस वक्त हुआ जब जायरीन से भरी यह नौका एक मस्जिद से लौट रही थी और नदी में उठती तेज लहरों के बीच कंक्रीट से बने किनारे से टकरा गई थी।

अयुथिया के डिप्टी गवर्नर रेवात प्रासॉन्ग ने बताया, ‘‘अब 15 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है और 11 लोग अब भी लापता हैं।’’ कल रात मरने वालों की संख्या 13 थी।

इसे भी पढ़िए :  मिशेल नहीं हैं बराक ओबामा का पहला प्यार, किसी और से भी हुआ था इश्क, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे

उन्होंने बताया, ‘‘14 लोग अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं और लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान आज फिर शुरू कर दिया गया है।’’ मरने वालों में किसी विदेशी नागरिक के होने की आशंका नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  पटना: पतंग उत्सव से लौट रहे लोगों से भरी नाव गंगा में पलटी, 21 की मौत

घटना के बाद स्थानीय टेलीविजन ने ग्राफिक फुटेज के जरिए इसकी जानकारी दी। यात्रियों को नदी से बाहर निकाला जा रहा था और बचावकर्मी तट पर घायल लोगों बचाव एवं राहत कार्यों में जुटे थे।