कबड्डी विश्वकप: थाईलैंड पर भारत की जीत, अब फ़ाइनल में ईरान से भिड़ने की तैयारी

0
कबड्डी विश्वकप

द एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया में खेले जा रहे कबड्डी विश्वकप के दूसरे सेमीफ़ाइनल में भारत ने थाईलैंड को मात देकर फ़ाइनल के लिए अपना रास्ता साफ कर लिया है। मेजबान भारत ने थाईलैंड को इस मैच में 53 अंकों के अंतर से मात दी है। मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 73-20 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया है। फ़ाइनल में भारत को सामना ईरान से होने वाला है। इरना ने कोरिया को हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई है और अब ईरान फ़ाइनल में भारत के साथ ज़ोर आजमाइश करेगा।

भारत ने लगातार पांच अंक हासिल किए। थाईलैंड के कप्तान खोमसाम थोंकखाम ने अपनी टीम का खाता खोला। भारत ने फिर तीन लगातार अंक लेते हुए स्कोर 8-1 कर लिया। विपक्षी कप्तान ने एक बार फिर सफल रेड डालते हुए अपनी टीम के लिए अंक हासिल कर स्कोर 2-8 कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  मोहाली वनडे: भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

थाईलैंड की खिलाड़ियों के पास भारत के आक्रामक खेल का कोई जबाव नहीं था। भारत ने लगातार अंक लेना जारी रखा और पहले हाफ की समाप्ति तक 36-8 की बढ़त ले ली। मेजबानों का फाइनल में पहुंचना तय लग रहा था। स्टेडियम में हर तरफ भारत के समर्थन की आवाजें थीं।

इसे भी पढ़िए :  लोढ़ा समिति ने चयनकर्ताओं को ‘‘भ्रष्ट’’ कहने की बात से किया इनकार

दूसरे हाफ में दर्शकों को बस अंतिम मिनट का इंतजार था॥ भारत ने इस हाफ में भी अपना दबदबा कायम रखा और थाई खिलाड़ियों को आसानी से आउट किया। इस हाफ में मेजबानों ने 37 अंक अपने खाते में डाले। वहीं थाईलैंड की टीम सिर्फ 12 अंक ही अपने नाम कर सकी।

भारत के लिए परदीप नरवाल ने सर्वाधिक 14 अंक बटोरे। वहीं अजय ठाकुर ने इस मैच में कुल 11 अंक अपने नाम किए। इस मैच से पहले उनके 41 अंक थे। अब उनके कुल 52 अंक हो गए हैं जोकि बांग्लादेशी कप्तान अरुदजमन मुंशी के बराबर हैं।

इसे भी पढ़िए :  राफेल विमान के उत्पादन की समीक्षा करने फ्रांस जाएगी भारतीय टीम

थाईलैंड की तरफ से चानविट विचियान ने सबसे ज्यादा छह अंक हासिल किए। थाईलैंड के कप्तान तीन अंक हासिल करने में कामयाब रहे।

भारत ने रेड से 42 और टैकल से 18 अंक अपने नाम किए। ऑलआउट से वह 12 अंक हासिल करने में सफल रही। उसे एक अतिरिक्त अंक भी मिले।

वहीं थाईलैंड ने रेड से 15 और टैकल से चार अंक जोड़े। ऑलआउट से उसे एक भी अंक नहीं मिला। वह एक अतिरिक्त अंक हासिल करने में सफल रही।