ब्राजील के जेल में खूनी संघर्ष, कैदियों ने काट डाले एक-दूसरे के सिर, 26 की मौत

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। ब्राजील की जेल में फिर से गैंगवॉर की भयावह खबरें आई हैं। दक्षिण अमेरिकी इस देश की जेल में दो गिरोहों के बीच हिंसा में 26 कैदी मारे गए। मरने वालों में ज्यादातर कैदियों के सिर काट दिए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  मलेशिया के धार्मिक स्कूल में लगी आग, 25 की मौत

यह खूनी संघर्ष ब्राजील की सबसे बड़ी जेल में हुआ जो कि नार्थ-ईस्‍ट शहर नटाल में भड़का था। ब्राजील की जेल में यह तीसरा सबसे बड़ा दंगा है। इससे पहले अमाजोनास और रोराइमा की जेलों में हुए दंगों में करीब 100 लोगों की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में हो रहे विकास पर क्षेत्रीय सम्मेलन से हटा भारत, ईरान और बांग्लादेश ने भी किया किनारा

राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा प्रबंधक काहियो बेजेरा ने बताया कि हिंसा में 26 कैदियों की मौत हो गई। यह खूनी संघर्ष शनिवार की रात ब्राजील के उत्तर-पूर्वी राज्य रियो ग्रांदे दो नोर्ते की अलकाउज जेल में शुरू हुआ।

इसे भी पढ़िए :  स्पेन के एक कैफे में विस्फोट, कम से कम 90 लोग घायल

सुरक्षा बलों ने हिंसा के 14 घंटे बाद रविवार की सुबह जेल में प्रवेश किया और व्यवस्था बहाल की। आपको बता दें कि प्रांतीय राजधानी नताल के बाहरी इलाके में स्थित 620 कैदियों वाले इस जेल में फिलहाल 1083 कैदी बंद हैं।