ब्रिटिश PM थेरेसा ने दी खुशखबरी- भारतीयो के लिए वीजा नियमों में नही होगा बदलाव

0
PM थेरेसा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ब्रिटेन में काम कर रहे आईटी प्रोफेशनल्स के लिए राहत की खबर है। भारत दौरे पर आईं ब्रिटिश पीएम PM थेरेसा ने आश्वस्त किया है कि भारत के लिए उनकी वीजा पॉलिसी वैसी ही रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत के साथ पहले से ही वीजा नियम अच्छे हैं, उनमें बदलाव की जरूरत नहीं है।

PM थेरेसा मे ने ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से अलग होने के बाद द्विपक्षीय संबंधों के मद्देनजर पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना। वे यहां टेक समिट में भाग लेने आई हैं। थेरेसा मे का वीजा नियमों को लेकर आया ताजा बयान भारत के लिए इस बहुत खास है, क्योंकि हाल ही में ब्रिटेन के गृहमंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि गैर यूरोपीय यूनियन देशों से ब्रिटेन आने वाले लोगों के लिए वीजा नियमों में बदलाव किए जाएंगे। नए वीजा नियमों को इसी नवंबर के महीने में लागू करने की बात कही गई थी।

इसे भी पढ़िए :  सीरिया में स्कूल पर हमला, बच्चों समेत 20 की मौत

ब्रिटेन के गृहमंत्रालय से कहा गया था कि 24 नवंबर के बाद टायर 2 इंफ्रा-कंपनी ट्रांसफर (आईसीटी) के तहत जो भी वीजा के लिए आवेदन करेगा, उसे कम से कम 30 हजार पाउंड वाली हाई सैलरी दिखानी होगी, पहले यह आंकड़ा 20 हजार 800 पाउंड का था। आईसीटी रूट को ब्रिटेन में सबसे ज्यादा भारतीय कंपनियां इस्तेमाल करती हैं। यूके माइग्रेशन एडवाइजरी कमेटी ने पिछले साल बताया था कि 90 फीसदी भारतीय आईटी कर्मियों को इसी रूट के तहत वीजा दिया जाता है।ब्रिटिश पीएम ने कहा कि ब्रिटेन ने चीन, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के मुकाबले भारत के लिए ज्यादा वर्कर वीजा रखे हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी रेस्टोरेंट मालिक ने कर्मचारियों को दिया ऐसा सरप्राइज़ कि उछल पड़े सारे लोग, जरूर पढ़ें

अगले पेज पर पढ़िए आगे की खबर-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse