पर्थ टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों से हराया

0
ऑस्ट्रेलियाई
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का हार का सिलसिला लगातार जारी है। दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज में मिली 5-0 की हार के बाद अब 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में प्रोटियाज टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों से हरा दिया। पूरे मैच में पहले दिन के खेल को छोड़ दें, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम हर मामले में प्रोटियाज से पीछे ही रही। ऑस्ट्रेलियाई टीम 539 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 361 रन पर सिमट गई। प्रोटियाज के लिए मैच की उपलब्धि पहला टेस्ट खेल रहे केशव महारज रहे, जिन्होंने मैच में 4 विकेट चटकाए और दूसरी पारी में 41 रनों की तेज और नाबाद पारी खेली। इस प्रकार उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। हालांकि मैन ऑफ द मैच का खिताब मैच में 7 विकेट लेने वाले कागिसो रबाडा को मिला।

इसे भी पढ़िए :  अॉस्ट्रेलिया ने 333 रनों से भारत को दी मात, ओ'कीफ ने चटके सबसे ज्यादा विकेट

दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में जहां कागिसो रबाडा ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके, वहीं बल्लेबाजी में डीन एल्गर ने 127, तो जेपी डुमिनी ने 141 रनों की पारी खेली और टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा। युवा बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने भी अच्छे हाथ दिखाए। डिकॉक ने पहली पारी में 84, तो दूसरी में 64 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में डेविड वॉर्नर ने 97 रन, तो दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा ने भी 97 रन बनाए, लेकिन उनकी यह कोशिश टीम को हार से नहीं बचा सकी।

इसे भी पढ़िए :  इस औरत की पीरियड साइकिल पर सहकर्मी रखते थे नजर, जानें क्यों ?

वाका टेस्ट के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 539 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन के स्कोर 4 विकेट पर 169 रन से पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन कागिसो रबाडा और फिलेंडर की तेज गेंदबाजी के आगे उसके बल्लेबाज नतमस्तक हो गए। केवल उस्मान ख्वाजा (97) और पीटर नेविल (60) ही संघर्ष का जज्बा दिखा सके।

इसे भी पढ़िए :  बदहाली: यूपी की पहली इंटरनेशनल फुटबॉल खिलाड़ी की डेंगू से मौत

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन दोनों सलामी बल्लेबाजों के लगातार अंतराल पर पैवेलियन लौटने से टीम दबाव में आ गई। 52 रनों की साझेदारी करने के बाद डेविड वार्नर (35) रन पैवेलियन लौट गए। शॉन मार्श (15) भी इसी ओवर में इसी स्कोर पर आउट हो गए।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse