चीन में पांच भारतीय गांजे की तस्करी में गिरफ्तार, सजा ए मौत का खतरा

0
तस्करी

 

दिल्ली:

चीन के हुनान प्रांत में एक हवाई अड्डे पर पांच भारतीय भारत से कथित रूप से 18 किलोग्राम गांजा की तस्करी करने को लेकर गिरफ्तार किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सात सितंबर केा कोलकाता से कुनमिंग हवाई अड्डे पर पहुंचने पर इन पांचों को धर लिया गया क्योंकि उन्होंने खाने के पैकेटों एवं लैपटॉप बैगों में गांजा रख रखा था। हवाई अड्डे पर स्कैनरों से इन ड्रग पैकेटों का पता चला।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश में भीषण बाढ़, 170 की मौत

अधिकारियों ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी की सूचना भारतीय अधिकारियों को दे दी गयी है और उन्हें 21 सितंबर के लिए दूतावास पहुंच मंजूर की गयी है।

इसे भी पढ़िए :  महिलाओं को पवित्रता और संयम के उपदेश देने वाले ये धार्मिक नेता खुद पर ही खो बैठे संयम

फिलहाल सात भारतीय गुआंक्सी और गुआंगझाउ की जेलों में मादक पदाथरें की तस्करी के आरोप में बंद हैं। चीन में मादक पदार्थ की तस्करी गंभीर अपराध समझी जाती है और कुछ मामलों में तो मृत्युदंड या लंबी कैद का भी प्रावधान है।

इसे भी पढ़िए :  अफगानिस्तान और भारत की नजदीकी पर भड़का चीन, लगाए ये गंभीर आरोप

जुलाई में एक कोलंबियाई मॉडल को मादक पदार्थ की तस्करी के जुर्म में 15 साल की कैद की सजा सुनायी गयी थी।