चीन ने फिर लगाया अड़ंगा, आतंकी घोषित नहीं हो पाएगा मसूद अजहर

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि चीन का फैसला हैरत में डालने वाला है क्योंकि वह खुद आतंकवाद का कहर झेल रहा है। उसके ताजा फैसले के कारण प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के नेता के खिलाफ कार्रवाई से यूएन काउंसिल को रोका गया है।

इसे भी पढ़िए :  युद्ध की तैयारी: पाकिस्तान बढ़ा रहा परमाणु हथियार, F-16 भी हमले के लिए तैयार

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि चीन उन खतरों को अच्छी तरह समझेगा, जो आतंकवाद के कारण सामने आते हैं और इस साझा चुनौती से निपटने के लिए भारत और दूसरे देशों का साथ देगा।

इसे भी पढ़िए :  चीन 2024 तक अंतरिक्ष स्टेशन वाला पहला देश बन जाएगा

स्वरूप ने कहा कि सारी दुनिया को पता है कि जैश पठानकोट समेत भारत में हुए कई आतंकवादी हमलों का जिम्मेदार है और यूएन की लिस्ट में प्रतिबंधित है। अगर अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस संगठन के मुखिया को प्रतिबंधों की सूची में शामिल कराने में नाकाम रहता है तो यह उन प्रयासों को दुर्भाग्यपूर्ण झटका होगा, जिनके तहत आतंकवाद का मुकाबला करने के जोरदार प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  सउदी का ये आदमी दे रहा है ‘वाइफ़ बीटिंग’ के टिप्स - वीडियो

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse