डोकलाम पर तनातनी के बीच चीन ने किया युद्धाभ्यास

0
फाइल फोटो

डोकलाम पर जारी तनातनी के बीच चीन ने एक बार फिर युद्धाभ्यास किया है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने वेस्टर्न चीन में एक पठार पर मिलिट्री ड्रिल की है जिसमें बड़े पैमाने पर जंगी हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इसमे स्पेशल फोर्स, आर्मी एविएशन और सशस्त्र सैनिकों ने भाग लिया। इस लाइव फायर ड्रिल में टैंक, हेलीकॉप्टर और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया। चीनी सैनिकों ने युद्ध की नई तकनीकों का भी अभ्यास किया। कमांडर के आदेश पर टैंकों ने टारगेट को हिट किया वहीं आसमान में उड़ते जंगी जहाजों ने भी बम बरसाए। रात के वक्त जमीन पर कैसे युद्ध लड़ा जाएगा इसका भी अभ्यास किया गया।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में ये खबर हर हिन्दुस्तानी को खुश कर देगी - अमेरिका ने पाक को लताड़ा, भारत को सराहा

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS