चीन ने अमेरिका को दिखाए तेवर, 10 परमाणु हथियार एक साथ ले जाने वाली मिसाइल का किया परीक्षण  

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। अमेरिका से जारी गतिरोध के बीच चीन ने खतरनाक तेवर दिखाते हुए एक ऐसी मिसाइल का परीक्षण किया है, जिससे 10 परमाणु बम ले जाकर अलग-अलग स्थानों पर डाले जा सकते हैं। परीक्षण में डीएफ-5 सी नाम की इस मिसाइल को नकली बम लगाकर शांक्शी प्रांत में स्थित ताइयुआन स्पेस लांच सेंटर से छोड़ा गया।

इसे भी पढ़िए :  लंदन में शॉपिंग करते दिखे पाक पीएम, इमरान खान ने साधा निशाना

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही चीन और अमेरिका के बीच भविष्य में वर्चस्व की जंग छिड़ने की आशंकाओं के बीच यह एक अहम फैसले के रूप में देखा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि चीन इस मिसाइल परीक्षण के जरिए अमेरिका के सामने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय मूल के लोगों के जरिये यूरोपीय संघ और भारत का संबंध बढ़ाने का प्रयास

वॉशिंगटन फ्री बेकन की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने पिछले महीने डीएफ-5सी मिसाइल का परीक्षण किया था, जो एमआईआरवी तकनीक के जरिए 10 अलग-अलग टारगेट्स पर निशाना लगा सकती है। दो अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इस परीक्षण पर नजर बनाए हुए थीं।

इसे भी पढ़िए :  अग्नि 5 का लक्ष्य चीन नहीं, हम प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझीदार है: चीन

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse