अमेठी-रायबरेली पर सपा-कांग्रेस में विवाद खत्म, 10 में से 8 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

0
फोटो: NDTV

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाली अमेठी और रायबरेली की सीटों पर चल रहा विवाद गुरुवार(2 जनवरी) को आखिरकार समाप्त हो गया।

इसे भी पढ़िए :  योगी राज में गायों के आए 'अच्छे दिन', एम्बुलेंस सेवा को मिली हरी झंडी

दोनों पार्टियों में हुए समझौते के मुताबिक, सपा ने अमेठी सदर और ऊंचाहार की 2 सीट छोड़कर बाकी 8 सीटें कांग्रेस को दे दी हैं। आपको बता दे कि सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन के ऐलान के बाद से ही दोनों पार्टियों के बीच इन दोनों जिलों की विधानसभा सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ था।

इसे भी पढ़िए :  बेंगलूरु में छापेमारी पर राज्यसभा में हंगामा, जेटली बोले- 'कांग्रेस विधायकों पर छापेमारी नहीं'

गौरतलब है कि सपा-कांग्रेस के बीच यूपी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हुए गठबंधन में यह तय हुआ था कि सपा कुल 298 और कांग्रेस 105 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस फैसले के बाद भी अमेठी और रायबरेली की सीटों पर पेंच फंसा था।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना का पीएम मोदी पर हमला कहा, 'अगर ये लोग चोर हैं, तो आप चोरों के प्रधानमंत्री हो?'