अन्नाद्रमुक ने की जयललिता को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ पार्टी अन्नाद्रमुक सदस्यों ने राज्यसभा में गुरुवार(2 जनवरी) को राज्य की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने और नोबेल पुरस्कार के लिए उनके नाम की अनुशंसा किए जाने की मांग की।

इसे भी पढ़िए :  AIADMK में बगावत तेज, शशिकला ने अपने कब्जे में किए 130 विधायक

उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान अन्नाद्रमुक की विजिला सत्यनारायण ने कहा कि जयललिता ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए राज्य के हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि जयललिता ने महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष योजनाएं चलाईं, गरीबों के लिए नि:शुल्क अनाज की व्यवस्था की और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इसे भी पढ़िए :  वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति पद की 11 अगस्त को लेंगे शपथ

अपने लोकप्रिय नेता की तारीफ में उन्होंने कहा कि जयललिता की लोकप्रियता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके निधन के बाद उनके विरोधियों तक ने कहा कि वह कभी नहीं चाहते थे जयललिता का निधन हो। उनसे लगाव की वजह से ही राज्य की जनता उन्हें ‘अम्मा’ कहती थी।

इसे भी पढ़िए :  मंदिर में नहीं घुसने दिया तो 250 दलित परिवारों ने लिया मुसलमान बनने का फैसला

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse