जानिए क्यों बीजेपी की जीत से डरा चीनी मीडिया

0
'ग्लोबल टाइम्स'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बीजेपी की बंपर जीत पर पड़ोसी देश में चर्चा होने लगी है। BJP की इस जीत पर चीनी मीडिया की भी नजर है। चीन के अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ के मुताबिक, BJP को इतनी बड़ी जीत मिलने से प्रधानमंत्री मोदी की स्थिति मजबूत हुई है और इसका फायदा भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होगा। अखबार ने लिखा है कि इस जीत के बाद भारत अन्य देशों के साथ जुड़े अपने विवादों को सुलझाने के लिए आसानी से कोई समझौता नहीं करना चाहेगा। इस लेख में भारत-चीन के आपसी रिश्तों पर UP-उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में BJP को मिली इस जीत के असर का विश्लेषण किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  आश्चर्यजनक मामला: खुदकुशी के लिए खुद को मारी गोली, मर गई गर्लफ्रेंड

ग्लोबल टाइम्स चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का अखबार है, जिसका फोकस विदेशी मामलों पर होता है। गुरुवार को अखबार में छपे एक लेख में कहा गया है कि BJP की जीत का मतलब है कि अब अंतरराष्ट्रीय विवादों में भारत के साथ किसी तरह का समझौता करने में ज्यादा परेशानी पेश आएगी। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है, ‘भारत के आंतरिक मामलों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर PM मोदी का सख्त बर्ताव BJP को मिली जीतों के कारण और कठोर होता जाएगा।’ इस लेख में अनुमान जताया गया है कि भारत में आयोजित होने वाले 2019 के लोकसभा चुनावों में भी BJP को ही जीत मिलेगी।

इसे भी पढ़िए :  मुलायम के गढ़ आजमगढ़ में गरजे राहुल, कहा- पंक्चर हो गयी है साइकिल

गलोबल टाइम्स ने लिखा है, ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें, तो प्रधानमंत्री मोदी भारत के पुराने बर्ताव में बदलाव लाए हैं। पहले भारत किसी को भी नाराज नहीं करना चाहता था, लेकिन अब वह अपने हितों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के लिए बाकी देशों के साथ जुड़े विवादों में भी साफगोई से अपना पक्ष रखता है। अगर मोदी अगला चुनाव जीतते हैं, तो भारत का मौजूदा सख्त और कठोर रवैया जारी रहेगा। इस जीत के साथ ही PM मोदी और मजबूत हुए हैं। इसका मतलब है कि बाकी देशों के साथ जुड़े विवादों में भारत मुश्किल से ही कोई समझौता करेगा।’ ग्लोबल टाइम्स ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत-चीन सीमा पर जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाए जाने के प्रसंग का भी जिक्र किया है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव: मोदी मुस्लिमों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप ना करें: आजम खान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse