अस्पताल से भी लोगों की मदद कर रही हैं सुषमा स्वराज, जापान से वापस आएगा भारतीय का शव

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भले ही अस्पताल में हों, लेकिन वो वहीं से जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही हैं। रविवार(18 दिसंबर) को उन्होंने जापान में एक गरीब भारतीय महिला को मदद देने का भरोसा दिया, जिनके पति की टोक्यो में मौत होने के बाद शव को भारत लाने में परेशानी हो रही थी।

आपको बता दें कि खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का हाल ही में किडनी प्रत्यारोपण हुआ है और अभी वह एम्स में भर्ती हैं। सुषमा ने मृतक की पत्नी को शव वापस लाने में मदद की प्रतिबद्धता जताई है और कहा है कि वहां से लाने का सारा खर्च हम(सरकार) उठाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  नेपाल में भारी बारिश से बाढ़ आने, भूस्खलन में 64 लोगों की मौत

दरअसल, इस संबंध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने विदेश मंत्री को पत्र लिखा था। मालीवाल के मुताबिक, अंबेडकर नगर निवासी राधा देवी ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन कर मदद मांगी थी। महिला ने बताया कि गत 10 दिसंबर को उसके पति की टोक्यो में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह वहां एक होटल में कुक की नौकरी करते थे।

इसे भी पढ़िए :  आखिर क्या मजबूरी थी जो पीएम मोदी ने आडवाणी, जोशी, सुषमा और राजनाथ को नहीं बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

मगर, माली हालत की वजह से वह अपने खर्चे पर शव को जापान से भारत नहीं ला सकती है। उन्होंने जापान स्थित भारतीय दूतावास से भी मदद मांगी, लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने दिल्ली महिला आयोग की महिला हेल्पलाइन पर फोन की और मदद मांगी। जिसके बाद मालीवाल ने सुषमा स्वराज से मदद मांगी थी।

इसे भी पढ़िए :  वेटिकन सिटी में आज मदर टेरेसा को घोषित किया जाएगा 'संत'