यहां हजारों डॉलर में बिकते हैं शव, महिलाओं की लाश के साथ की जाती है लड़कों की शादी, पूरी खबर पढ़ कर रह जाएंगे हैरान

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

ऐसी कुप्रथा के पीछे क्या है मान्यता: भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई विकसित देशों में भी कई ऐसी कुप्रथाएं प्रचलित हैं, निके बारे में आप जानकर चौंक जाएंगे। भूतही शादी भी इनमें से ऐसी ही एक हजारों वर्षों पुरानी कुप्रथा है। चीन के कई प्रांतों में पिछले हजारों वर्षों से यह कुप्रथा प्रचलन में है। यहां भूतिया शादी का प्रचलन हैं जिसमें अविवाहित लड़कों की शादी मृत महिलाओं के साथ कर दी जाती है। पिछले 3000 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में अविवाहित लड़कों की शादी मृत महिलाओं के साथ करवा दी जाती है। इसके पीछे मान्यता है कि लड़के की मौत के बाद अगर उसकी कब्र के बगल में किसी शादीशुदा महिला की कब्र बना दी जाए तो वह लड़का अपने अगले जन्म में कुंवारा नहीं रहता।

इसे भी पढ़िए :  ISIS ने मुसलमानों को चेताया, कहा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से दूर रहो, कत्लेआम होने वाला है

इस खौफनाक प्रथा के कारण चीन के कई इलाकों में महिलाओं की हत्या कर दी जाती है और उनके शवों की बोली लगा दी जाती है। चीन में बकायदा इस तरह की शादी करवाने वाले गिरोह काम करते हैं, जो मृत महिलाओं का शव चोरी कर या उन्हें मौत के घाट उतारकर उनके शव को ऊंचे दामों पर बेच देते हैं। लड़के वाले भी इसे ऊंची से ऊंची कीमत दे खरीदना चाहते हैं। यहां एक महिला का शव 20000 डॉलर की कीमत तक बिकता है। पिछले दिनों पुलिस ने एक ऐसे ही केस में मृत महिला के परिजनों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने उसके शव को शादी के लिए लड़के वालों से करीब 1 लाख 80 हजार युआन लेकर बेच दिया था। चीन की सरकार इस प्रथा को पूरी तरह से गैरकानूनी घोषित कर चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  सऊदी अरब ने भारत के 2000 के नोट पर लगाई रोक, अब क्या करेंगे हज यात्री
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse