अब इस देश में बिना वीजा के नहीं जा सकेंगे भारतीय

0
वीजा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

चीन ने अपने विशेष शासित क्षेत्र हांगकांग में भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री की सुविधा को समाप्त कर दिया है। अब सैलानियों को जनवरी 2017 से वहां जाने के पूर्व से ही रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

हांगकांग के इमीग्रेशन विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बयान जारी कर कहा कि भारतीयों को 23 जनवरी, 2017 में आने से पहले प्री रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत

इमीग्रेशन विभाग ने कहा है कि अब अगर भारतीय हांगकांग आते हैं अथवा अपनी यात्रा के दौरान हांगकांग में प्रवेश करते हैं तो इसके लिए उन्हें अनिवार्य रूप से ‘आगमन पूर्व पंजीकरण’ के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा और पंजीकरण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा।

इसे भी पढ़िए :  इजरायल दौरे पर PM मोदी का एलान, भारतीयों को आसानी से मिलेगा OCI कार्ड

विभाग ने कहा है कि अगर कोई भारतीय विमान से कहीं और की यात्रा पर है और वह हांगकांग में उतरने के बाद एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाता है तो उसके लिए ‘आगमन पूर्व पंजीकरण’ जरूरी नहीं होगा।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्‍तान के कराची में मिला पांच ट्रक हथियार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse