बकरीद पर हाफिज सईद और नवाज शरीफ ने अल्लाह से मांगी ये दुआ, कहा-…

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ और राष्ट्रपति के बयान के बीच आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के चीफ और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की ओर से भी ईद-उल-अज़हा को लेकर बयान आया है। हाफिज सईद ने भारतीय फौजों के खिलाफ कश्मीरियों की ‘जंग’ (लड़ाई) के सफल होने की दुआ की। उसने पाकिस्तान सरकार से कश्मीर पर कड़ा रूख अपनाने और आजादी में कश्मीरियों की मदद करने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़िए :  बढ़ सकती हैं रॉबर्ट की मुश्किलें, ढींगरा कमिटी का इशारा, वाड्रा लैंड डील में हुई गड़बड़ी

गौरतलब है कि हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी के 8 जुलाई को मारे जाने के बाद से कश्मीर में हिंसा और तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच जुबानी जंग भी जारी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ओर से बुरहान वानी को शहीद बताते हुए कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की पेशकश की गई थी, जिसके भारत ने ठुकरा दिया था। साथ ही पाकिस्तान भारत पर कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप भी लगाता रहा है।

इसे भी पढ़िए :  पढ़ें जी न्यूज, टाइम्स नाऊ, न्यूज एक्स और आजतक पर क्यों भड़के कश्मीर के पहले आईएएस टॉपर

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse