बकरीद पर हाफिज सईद और नवाज शरीफ ने अल्लाह से मांगी ये दुआ, कहा-…

0
बकरीद
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ईद-उल-अज़हा के मौके पर पाकिस्तान के प्रधानंमत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर अपने नापाक मंसूबे जाहिर किए हैं। बकरीद के मौके पर भेजे अपने संदेश में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि हम इस ईद को कश्मीरियों के ‘सर्वोच्च बलिदान’ के प्रति समर्पित करते हैं और पाकिस्तान ऐसा तब तक जारी रखेगा जब तक कि कश्मीर मुद्दा कश्मीरियों के मुताबिक सुलझ नहीं जाता। उन्होंने कहा कि हम कश्मीरियों के बलिदान को नजरअंदाज नहीं कर सकते। उन्हें अपने बलिदानों का फल मिलेगा।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने संसद में बोले ये 5 झूठ

शरीफ ने अपने परिवार के साथ लाहौर के रावलपिंडी में मस्जिद में निकाह अदा की। उन्होंने कहा कि भारत से आजादी पाने के संघर्ष में कश्मीरियों ने अपनी तीसरी पीढ़ी का बलिदान दे दिया है। उनकी आवाज को ताकत से नहीं दबाया जा सकता। कश्मीर के लोग आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए और भारतीय अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  यूरोपीय देश आतंकवादियों की सहायता करना बंद कर दें: सीरियाई राष्ट्रपति

वहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममून हुसैन ने ईद-उल-अज़हा पर दिए अपने संदेश में कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद से प्रभावित अपने कश्मीरी भाइयों और बहनों को हमेशा याद रखेगा। इस समय कश्मीर के लोगों को हमारे सपोर्ट की जरुरत है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कश्मीर के लोग त्योहारों को आजाद सरजमीं पर मनाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  टीम इंडिया में दरार! कप्तान कोहली और कोच कुंबले के बीच विवाद?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse