पाकिस्तान को LOC पर बड़ा नुकसान, भारतीय सेना ने किए 6 पाक सैनिक ढेर

0
6

पाकिस्तान की ओर से LOC पर सीजफायर उल्लंघन का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में 6 पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए। दो सैनिक घायल भी हुए हैं।

इससे पहले 14 नवंबर को भिंबर में सात पाक सैनिक मारे गए थे। एक दिन की शांति के बाद शनिवार को पाकिस्तान ने फिर एलओसी पर राजोरी जिले के नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टर तथा जम्मू जिले के पलांवाला सेक्टर में भारतीय चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। 120 एमएम तक के मोर्टार के गोले दागे गए। गोलाबारी में नौशेरा सेक्टर में सेना और केरी सब सेक्टर में बीएसएफ का एक-एक जवान घायल हो गया।

इसे भी पढ़िए :  युद्ध की आहट! राजस्थान बॉर्डर पर बढ़ी पाकिस्तान की हलचल, हाई अलर्ट पर BSF

नौशेरा सेक्टर में सुबह दस बजे के करीब कलसिया, नभ, कंडाली, गनया, सेर, मकड़ी क्षेत्रों में पाक सेना ने 120 एमएम के मोर्टार दागे। गोलाबारी में आठ सिख लाई के सिपाही काला सिंह घायल हो गए जिन्हें एयरलिफ्ट कर राजोरी के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। मकड़ी गांव में महिला शांति देवी घायल हो गईं। इसके साथ ही कलसियां और मकड़ी में मोर्टार के गोले गिरने से कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है। सीमावर्ती क्षेत्रों के आसपास स्थित स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने का सवाल ही पैदा नहीं होता: BCCI

सुंदरबनी क्षेत्र के केरी सब सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने 120 एमएम के मोर्टार दागे। यहां बीएसएफ के 126 बटालियन के जवान ललटू सिंह घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोपहर तकरीबन दो बजे पाकिस्तान की ओर से भारी हथियारों के साथ भारतीय क्षेत्र की चांद, सूरज, तारा से लेकर महादेव तक की जीओसी 1, 2, 3 सभी चौकियों पर 120 एमएम के मोर्टार दागे गए। गोले दादल और कलासरा के रिहायशी क्षेत्रों में भी आकर गिरे।

इसे भी पढ़िए :  एक इशारे पर तानाशाह किम जोंग का हो जाएगा काम तमाम, तैयार बैठे हैं सैनिक