अमेरिका: भारतवंशी वैज्ञानिक दिनेश भराडिया को यंग स्कॉलर अवार्ड

0
फोटो: दिनेश भराडिया के फेसबुक वाल से।

नई दिल्ली। एमआईटी के एक भारतीय मूल के वैज्ञानिक को रेडियो तरंगों के क्षेत्र में उनकी खोज के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आईआईटी कानपुर के स्नातक दिनेश भराडिया को 2016, मारकोनी सोसायटी पॉल बैरन यंग स्कॉलर अवार्ड दिया गया है। इसमें उन्हें 4,000 डॉलर की नकद राशि दी जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  दुबई: किस्मत बदली, एक झटके में मामूली भारतीय स्‍टोरकीपर बना करोड़पति, जानें कैसे

दिनेश के अनुसंधान ने करीब 150 वर्ष पुरानी वैज्ञानिक समस्या को सुलझाया है। उनका अध्ययन इस पुरानी धारणा को खारिज करता है कि ‘‘सामान्य तौर पर एक रेडियो को लिए एक ही तंरग बैंड पर सूचनाएं प्राप्त करना और उन्हें प्रसारित करना संभव नहीं है, क्योंकि परिणाम में हस्तक्षेप होता है।’’

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान ने 219 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे दिनेश ने अपने अनुसंधान के माध्यम से पूर्ण ड्यूप्लेक्स रेडियो बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उन्हें यह पुरस्कार इस वर्ष नवंबर में कैलिफोर्निया में दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  ईरान की संसद में गोलीबारी, 8 लोग घायल