भारतीय नौसेना को मिलेगी ये विध्वंसक मिसाइलें, ओबामा सरकार ने दी हरी झंडी

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

कॉन्‍ट्रैक्‍ट में किया गया यह बदलाव शिशुमार-क्‍लास (Type 209/1500) डीजल इलेक्ट्रिक अटैक सबमरींस को अपग्रेड करने की वजह से हुआ है। इस अपग्रेड के बाद सबमरींस की आयु 10 साल और बढ़ जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि चार में दो शिशुमार-क्‍लास SSK को ही अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा जून 2016 में जर्मन डिफेंस कंपनी ThyssenKrupp Marine Systems (TKMS) के साथ साइन किए गए कान्‍ट्रैक्‍ट के तहत UGM-84L Harpoon Block का मिसाइल सिस्‍टम इंटीग्रेट किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  एयर शो कर उत्तर कोरिया ने फिर दिखाया दम

गौरतलब है कि भारत हथियारों का बड़ा आयातक देश है। उरी में आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना के पलटवार से भारत-पाकिस्‍तान के बीच तनाव बढ़ गया है। सीमा पर हलचल बढ़ गई है, ऐसे में भारत ने सभी रक्षा सौदों को जल्‍द से जल्‍द पूरा किए जाने पर ध्‍यान देना शुरू किया है। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने रूस से राफेल जेट विमान तय समयसीमा से जल्‍द मिलने की उम्‍मीद जताई है।

इसे भी पढ़िए :  चीन की नीतियों से परेशान होकर आईएसआईएस में शामिल हो रहे चीनी मुसलमान ?

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse