ब्रिटेन: सूटकेस में मिली भारतीय मूल की महिला का शव, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। ब्रिटेन के एक कॉल सेंटर में नौकरी करने वाली भारतीय मूल की की एक महिला(46) का शव सूटकेस में रखा मिला। सूटकेस उसके घर के पास एक गली में फेंका गया था। पुलिस ने हत्या के संदेह में महिला के पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान सीनेट ने पास किया ऐतिहासिक हिंदू मैरिज बिल, मिलेगा शादी रजिस्ट्रेशन का अधिकार

बीबीसी के मुताबिक, भारतीय मूल के अश्विन दौदिया को अपनी पूर्व पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अश्विन की पत्नी किरन की लाश मंगलवार(17 जनवरी) की शाम सूटकेस में मिली थी।

ब्रिटेन के लीस्टर कोर्ट को सुनवाई के दौरान ये जानकारी मिली कि किरन की हत्या उसी दिन हुई, जिस दिन किरन और अश्विन का घर आधिकारिक रूप से बिका। अश्विन और किरन पिछले कुछ समय से साथ नहीं रह रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका: भारतीय मूल के सिख छात्र की गोली मारकर हत्या

अश्विन और किरण की शादी 20 साल पहले हुई थी। 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया। उन्होंने अपना पुराना घर भी किसी जानकार को बेच दिया था। किरण और अश्विन के दो बेटे हैं। किरण 17 सालों से नेक्स्ट कॉल सेंटर में काम कर रही थी।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिक्स सम्मेलन- फिर से आतंकवाद का मुद्दा उठा सकता हैं भारत